-
Advertisement
कांग्रेस में नहीं कोई गुटबाजी,विनय बोले- अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त
Himachal Congress: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा हिमाचल सहित देश भर में एक माह के भीतर कांग्रेस संगठन की सभी कार्यकारिणियों का गठन कर लिया जाएगा। इसको लेकर आलाकमान के साथ दिल्ली में हुई बैठक में सहमति बन गई है। हिमाचल के विभिन्न विभागों की कार्यकारियों का भी जल्द गठन कर लिया जाएगा। जिसको लेकर सहमति बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मंडी में प्रकाश चौधरी व सोहन लाल के बीच मंच से हुई तनातनी पर कहा कि संगठन में अनुशासन जरूरी है। मंडी में मिसमैच कर लिया था उन्होंने एक दूसरे को…..@SukhuSukhvinder @Agnihotriinc @INCHimachal pic.twitter.com/5y9DyINAw7
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 29, 2026
सभी को अपनी बात रखने का अधिकार
विनय कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। छोटी मोटी बातें चलती रहती हैं। पार्टी के अंदर सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन पार्टी में किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
केन्द्र से काफी उम्मीदें लगाकर बैठें
केंद्रीय बजट की लेकर पूछे गए सवाल पर विनय कुमार ने कहा कि किसान बागवान और पिछड़े वर्ग केन्द्र से काफी उम्मीदें लगाकर बैठें हैं, उम्मीद है केन्द्र सरकार सबको राहत देगी। मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। 30 जनवरी को कांग्रेस पार्टी रिज मैदान पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल सहित बड़े नेता दो घंटे का अनशन करेंगे।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
