-
Advertisement
ऊना में टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
ऊना। घालूवाल के पास टिप्पर (tipper) ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। इस कारण बख्शीश सिंह और रज्जू देवी (Rajju Devi) बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें रीजनल अस्पताल पहुंचाया, मगर गंभीर जख्मी रज्जू देवी की मौत हो गई। मृतक लमलैहड़ी की रहने वाली थी। वहीं पुलिस (Police) ने इस संबंध में हरोली थाना में सावन पुत्र खाना राम निवासी आजाद नगर (खन्ना) की शिकायत पर अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में सड़क हादसे, दो युवतियों सहित 4 की गई जान, दो घायल
बताया जा रहा है कि उक्त टिप्पर विपरीत दिशा से आ रहा था। यह घटना देर शाम को हुई है। पुलिस ने बाइक चालक बख्शीश सिंह (Bakhshish Singh) के बयान दर्ज किए। शिकायतकर्ता सावन के अनुसार वह शनिवार देर शाम घालूवाल (Ghaluwal) से झलेड़ा की तरफ पैदल जा रहे थे। इस बीच एक टिप्पर घालूवाल की तरफ से तेज रफ्तार से आया और ओवरटेक करते हुए साइड में चल रहे बाइक को टक्कर मार दी। उधर इस संबंध में एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में अज्ञात टिप्पर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

