-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/04/suryadev-morning.jpg)
इन उपायों से दुखों का होगा नाश, पूरी होगी हर मनोकामना
हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया है। आज का दिन यानी रविवार (Sunday) का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। कहा जाता है कि रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल मिलता है।
यह भी पढ़ें:उगते सूर्य के समय कर लें ये एक काम, ऐसा चमकेगा भाग्य, जीवन में नहीं रहेगी कोई कमी
बता दें कि सूर्य देव एक ऐसे देवता हैं जो भक्तों को प्रत्यक्ष रूप से नियमित दर्शन देते रहते हैं। कहा जाता है कि कुंडली में सूर्य शुभ स्थान पर होने पर व्यक्ति का भाग्योदय होता है। मान्यता है कि रविवार को सूर्य देव की नियमित रूप से पूजा करने और पूजा-अर्चना के साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और वह भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साथ ही साथ दुखों का भी नाश होता है और समाज में मान-सम्मान मिलने के
साथ-साथ अहम कार्यों में भी सफलता मिलती है।
यह भी पढ़ें:घर में सुबह-शाम जलाएं कर्पूरः हर समस्या होगी दूर, खुलेंगे तरक्की के द्वार
शास्त्रों के अनुसार, हफ्ते भर में सूर्य को दिए जल से कई गुना ज्यादा पुण्य रविवार के दिन सूर्य को जल अर्पित करने से मिलता है। रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपायों का पालन करना चाहिए। रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी की समस्या भी हल होती है। इसके अलावा रविवार के दिन उगते सूर्य को जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य देना भी शुभ
माना जाता है।
यह भी पढ़ें:जीवन में ये संकेत मिले तो समझो आने वाले हैं आपके अच्छे दिन
मान्यता के अनुसार, सूर्य देव को लाल रंग बेहद पसंद है। वहीं, अगर सूर्य देव को जल अर्पित करने से पहले उसमें थोड़ा कुमकुम डाल दें तो यह उपाय सूर्य देव को प्रसन्न कर सकता है। इसके अलावा लाल रंग का फूल भी सूर्य देव को अर्पित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:आज से शनि-राहु-केतु बदल रहे राशि, आपके जीवन में होंगे ये बदलाव
कुंडली में सूर्य की स्थिति को ताकतवर बनाने के लिए रविवार के दिन व्रत करना चाहिए। इस व्रत में नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि व्रत करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page