-
Advertisement
ब्रेकिंगः Himachal में एंट्री मारने के लिए Mobile App पर जतानी होगी इच्छा, सरकार कर रही ऐसा इंतजाम
शिमला। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के बीच चल रहे लॉकडाउन में बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों (Himachalis) को वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार एक मोबाइल ऐप (Mobile App) बना रही है, जिस पर प्रदेश में आने की इच्छा रखने वालों के आवेदन दर्ज किए जाएंगे, उसके बाद ही उन्हें पास दिए जाएंगे। इस वक्त तक करीब 50 हजार हिमाचलियों को वापस लाया जा चुका है, इसके अलावा अभी साढ़े 3 लाख से अधिक आवेदन सरकार के पास आए हैं, इन लोगों का हेल्थ चेकअप और यातायात सुविधा के साथ होम क्वारंटाइन जैसी तमाम बातों की निगरानी के लिए जयराम सरकार ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी ओंकार शर्मा (Principal Secretary Onkar Sharma) की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। यानी अब किसी को भी हिमाचल लाने व यहां से बाहर ले जाने का जिम्मा आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा के कंधों पर रहेगा।
हिमाचल में फंसे लोगों को वापस भेजने का जिम्मा भी सौंपा
जयराम सरकार ने ओंकार शर्मा को हिमाचल से बाहर फंसे प्रदेशवासियों को वापस लाने का जिम्मा तो दिया ही है साथ ही उन्हें ये जिम्मेदारी भी दी गई है कि जो लोग हिमाचल में दूसरे राज्यों से यहां फंसे हुए हैं, उन्हें वापस किस तरह से भेजना है। ओंकार शर्मा की अध्यक्षता में बनी कमेटी बीती 29 अप्रैल की गाइडलाइन के अनुसार गठित की गई है। उधर, ओंकार शर्मा का कहना है कि दोनों सरकारों में तालमेल होना जरूरी है, जहां किसी को जाना है और जिस राज्य से किसी को आना है। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनको घर में क्वारंटाइन किया जाएगा। उनकी निगरानी की जिम्मेदारी पंचायत के प्रधान और वार्ड मेंबर की रहेगी, इसके अलावा आशा वर्कर और शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद को निगरानी का कार्य सौंपा जाएगा।


