-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल में आज 49 ने जीती Corona से जंग, अब तक 20 नए मामले
Last Updated on August 6, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना (Corona) 20 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सिरमौर (Sirmaur) में छह, हमीरपुर, कांगड़ा व कुल्लू (Kullu) में चार-चार व चंबा (Chamba) और शिमला से एक मामला सामने आया है। वहीं, आज अब तक 49 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सोलन में 24, कांगड़ा में 6, मंडी और शिमला में पांच-पांच, बिलासपुर व ऊना में तीन-तीन, कुल्लू में दो व चंबा में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2936 पहुंच गया है। अभी 1085 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1815 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज अब तक 2386 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 651 नेगेटिव रहे हैं। 1731 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 3 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 1 लाख 58 हजार 524 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें से 1 लाख 53 हजार 296 नेगेटिव रहे हैं। 2936 ही पॉजिटिव हैं। अभी 2292 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसमें 561 पेंडिंग हैं।
यह भी पढ़ें: चुवाड़ी में बिहार की महिला निकली Corona Infected
यह भी पढ़ें: Corona Update: कुल आंकड़ा तीन हजार छूने को तैयार, ठीक होने वाले 1800 पार
कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले
कांगड़ा (Kangra) जिला में चार नए मामले आए हैं। इसमें 42 वर्षीय व्यक्ति निवासी दाड़ी धर्मशाला पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति ऊना जिला में नौकरी करता है। चंडी शाहपुर की 35 साल की महिला और 6 साल की बच्ची भी संक्रमित पाई गई है। यह पहले पॉजिटिव आए मामले के संपर्क वाले हैं। इसके अलावा बेदी ननोरा का 45 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 30 जुलाई को बिहार से आया है। उक्त व्यक्ति को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। बाकी पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ शिफ्ट किया जाएगा। चार नए मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।