- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 42 मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी में 18, कुल्लू में 13, सिरमौर में सात, बिलासपुर में दो, कांगड़ा व शिमला में एक-एक मामला आया है। वहीं, 173 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। सिरमौर के 46, शिमला के 41, कांगड़ा (Kangra) और लाहुल स्पीति के 31-31, बिलासपुर के 15, ऊना (Una) के सात व चंबा (Chamba) के दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज पांच की जान गई है। शिमला में तीन, हमीरपुर और कांगड़ा में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा में 78 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति गलोह ज्वालामुखी का रहने वाला था। व्यक्ति को पिछले कल मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती किया गया था। पिछली रात को ही व्यक्ति की जान चली गई। हिमाचल में कुल आंकड़ा 20082 पहुंच गया है। अभी 2493 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 17291 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। मृत्यु का आंकड़ा 285 पहुंच गया है।
हिमाचल (Himachal) में आज कोरोना सैंपल जांच की रफ्तार काफी धीमी है। आज अब तक 2276 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 188 ही नेगेटिव रहे हैं। 2074 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से अब तक 14 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 55 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
- Advertisement -