-
Advertisement
#HPCorona_ Update: आज 588 नए मामले और 726 पॉजिटिव हुए ठीक- 6830 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 588 मामले सामने आए हैं। वहीं, रिकॉर्ड 726 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 11 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 32785 पहुंच गया है। अभी 6830 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 25432 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 491 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: #Covaxine के परीक्षण का तीसरा फेज शुरू, #Haryana के स्वास्थ्य मंत्री को दी गई पहली खुराक
किस जिले में कितने मामले और कितने हुए ठीक
मंडी में 122, कुल्लू में 111, कांगड़ा में 91, शिमला में 59, सोलन (Solan) में 53, लाहुल स्पीति में 49, हमीरपुर में 33, बिलासपुर में 22, चंबा में 19 व ऊना में 6 मामले आए हैं। मंडी के 265, शिमला के 172, कांगड़ा के 84, कुल्लू (Kullu) के 63, सोलन के 35, किन्नौर के 34, चंबा के 24, ऊना के 23, बिलासपुर के 18 व सिरमौर के 8 ठीक हुए हैं।
इसमें कांगड़ा और शिमला में दो-दो, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, सोलन व ऊना में एक-एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में 69, 72 साल के व्यक्ति, शिमला (Shimla) में 58 व 45 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। सोलन में 62 साल, कुल्लू में 68 साल की महिला व मंडी में 60 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। सिरमौर में 80 साल, हमीरपुर में 56 वर्षीय, ऊना में 86 साल व चंबा में 70 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में #कोरोना के 161 केस, आज रिकॉर्ड 642 ठीक-6 की गई जान
सिरमौर जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद अब जिला में कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया है। मृतक व्यक्ति पांवटा साहिब उपमंडल के मुगलांवाला-करतारपुर का निवासी था। शनिवार को कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत ही मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल मुगलांवाला-करतापुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग का गुरूवार को कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट आज शुक्रवार को पाजिटिव मिली। मृतक व्यक्ति निमोनिया के साथ-साथ बीमार चल रहा था। आज ही वह पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ था और आज ही उपचार के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतक बुजुर्ग के घर से पहले ही 3 से 4 लोग पाजिटिव आ चुके हैं, जिसके बाद ही बुजुर्ग व्यक्ति ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। सीएमओ डा. केके पराशर ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार शनिवार को कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा।
4092 कोरोना सैंपल में से 3010 नेगेटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 4092 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 3010 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 719 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 363 पॉजिटिव हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 30 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। प्रदेश में अब तक 4 लाख 79 हजार 285 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 45 हजार 751 नेगेटिव रहे हैं। अभी 749 की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group





