-
Advertisement
जब मांगा टोल टैक्स तो वाहन से टक्कर मार तोड़ दी कर्मचारी की टांग
Last Updated on August 13, 2022 by Vishal Rana
चंबा। जिले के प्रवेशद्वार तुनूहट्टी में टोल टैक्स बैरियर (Toll Tax Barrier in Tunuhatti) को वाहन ने टक्कर मार दी। इस कारण कर्मचारी जख्मी हो गया। उसकी एक टांग में फ्रेक्चर (fracture in leg) आया है। यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ है। रात के करीब डेढ़ बजे दिल्ली और हरियाणा (Delhi and Haryana) के दो वाहन पहुंचे और कर्मचारी से बहस करने लगे। कर्मचारी ने उन्हें रुकने का इशारा किया मगर एक वाहन ने टोल ना देने चक्कर में प्रह्लाद सिंह को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: तिरंगा यात्रा में स्कूल लेक्चरर की मौत, पार्वती नदी में समाया वाहन
वहीं टक्कर मारने के बाद वे दोनों वाहन फरार हो गए मगर कुछ दूरी पर कर्मचारियों ने उन्हें दबोच लिया। इस पर दोनों वाहनों के चालकों ने उनसे जमकर बहसबाजी की। टोल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं एंबुलेंस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बकलोह पुलिस (Bakloh Police) दल मौके पर पहुंच गया और उनको काबू कर लिया। वहीं जख्मी प्रह्लाद को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे भी किया। उसकी टांग की तीन जगहों से हड्डी टूट गई है। डॉक्टरों की सलाह से उसे पठानकोट (Pathankot) के निजी अस्पताल में भेजा गया है। वहीं पुलिस ने वाहन चालकों के बयान दर्ज कर चुवाड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी डल्हौजी ने इसकी पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group