-
Advertisement
ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखाते पर्यटक, किरतपुर-मनाली फोरलेन पर चलती कार से बाहर निकलकर पी बीयर
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के हुड़दंग मचाने या फिर ट्रैफिक नियमों को तोड़नेके कई मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला किरतपुर-मनाली फोरलेन का है यहां पर पर्यटकों की लापरवाही देखने को मिली है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बैहना और चक्कर क्षेत्र के बीच के इस वीडियो में हरियाणा नंबर (HR 26F Y9792) की एक कार में सवार दो युवक चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर बीयर पीते नजर आ रहे हैं।
हिमाचल में Tourists का हुड़दंग, चलती कार से बाहर निकल बीयर पीते दिखे युवकों का वीडियो@KavinderGupta @himachalpolice @SukhuSukhvinder @rajeevbindal @jairamthakurbjp @BJP4Himachal @Vipinparmarbjp @satpalsattibjp @Bikramthakur64 pic.twitter.com/ox7PpmKbBb
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) May 3, 2026
जान को भी गंभीर खतरा हो सकता था
तेज रफ्तार कार में बैठे युवक आधे शरीर को खिड़की से बाहर निकालकर स्टंट करते हुए बीयर का सेवन कर रहे हैं। यह ना केवल ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन है, बल्कि इसमें शामिल युवकों की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता था। इतना ही नहीं युवक बीयर पीकर उसे खुले में फेंकते भी दिख रहे हैं, जिससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती थी। पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी में सवार लोगों ने सारे प्रकरण को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया।
इस सारे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। देखना ये है कि ये हुड़दंगी पुलिस के शिकंजे में आते हैं या नहीं। इससे पहले भी इसी तरह चलती कार में स्टंट करने वालों पर पुलिस एक्शन कर चुकी है।
संजीव
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

