-
Advertisement
मनाली से दिल्ली लौटे पर्यटक में मिला मंकीपॉक्स, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
Last Updated on July 24, 2022 by sintu kumar
भारत में अभी कोरोना का कहर खत्म हुआ नहीं था कि अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) नाम की बीमारी के मामले भी सामने आने लगे हैं। आज राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया। पश्चिम बंगाल का ये व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली आया हुआ था। वहीं, व्यक्ति के मनाली में पार्टी करने की सूचना मिलने के बाद प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के डमटाल में हमलावरों ने युवक को मार दी गोली, मौके से फरार हुए आरोपी
बता दें कि डीसी कुल्लू ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बताया कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही साथ संक्रमित व्यक्ति की ट्रेसिंग करने को कहा गया है। इसके अलावा कुल्लू प्रशासन ने स्टेट सर्विलांस टीम से संपर्क किया है, जो कि दिल्ली से जानकारी ले रही है। ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि संक्रमित मरीज विदेश यात्रा पर गया था या नहीं। फिलहाल, कुल्लू जिला प्रशासन दिल्ली से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति को कुछ समय से बुखार था। जिसके बाद उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे मंकीपॉक्स होने की पुष्टि हुई है। उसे करीब तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद शनिवार को उसके सैंपल एनआईवी पुणे भेजे गए, जहां उसके नमूने पॉजिटिव मिले।