-
Advertisement
कांगड़ा में ट्रक पर गिरा पेड़ दो लोगों की गई जा#न, मंडी- कुल्लू में हुआ भारी नुकसान
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार की सुबह तेज अंधड़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सुबह तड़के आंधी तूफान ने कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और लाहुल घाटी में जान-माल का काफी नुकसान किया है। कांगड़ा में कई जगहों पर पेड़ गिरे हैं। नगरोटा बगवां के तहत बडोह के सदू खोवा में एक एक विशाल पीपल का पेड़ सुबह तेज तूफान के चलते ईंटों से लदे ट्रक पर गिरा। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। पेड़ गिरने से ट्रक चकनाचूर हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि चालक व अन्य शख्स जैसे ही चाय पीकर ट्रक में चढ़े तो ट्रक पर पेड़ आकर गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक नगरोटा के रीहडी और दूसरा शख्स देहरा का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों के सोवं को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। इसके अलावा 53 मील में पेड़ गिरने से सुबह काफी समय तक पठानकोट मंडी एनएच पर यातायात बधित रहा। जिला कांगड़ा के सुलह और आसपास के इलाकों में अंधड़ ने विशेष रूप से कहर बरपाया। मंडी जिला में तेज तूफान में कई जगह पर पेड़ गिरे और भारी नुकसान की सूचना है। पेड़ गिरने से वाहन इनकी चपेट में आ गए।

जिला कुल्लू में भी बारिश आफत बनकर बरसी है। शुश के पास के जंगल में तेज अंधड़ के कारण एक बहुत बड़ा पेड़ गिर गया। इस पेड़ की चपेट में आने से एक भेड़ पालक का अस्थायी टेंट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में छह बकरियों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पेड़ गिरने के समय टेंट में मौजूद तीन भेड़ पालक बाल-बाल बच गए। इस घटना से भेड़ पालक परिवार को गहरा सदमा लगा है। इसके अतिरिक्त, जिला कुल्लू की सैंज और बंजार घाटी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है।
राहुल कुमार

