-
Advertisement
शादी के आठ साल बाद पत्नी के सामने खुला राज, महिला था उसका पति
Last Updated on September 17, 2022 by sintu kumar
गुजरात के वडोदरा (Vadodara) से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 40 वर्षीय महिला को शादी के आठ साल बाद ये पता लगा कि उसका पति पहले महिला था। महिला ये जानकर हैरान रह गई कि उसका पति पहले महिला था और वे हाल ही में लिंग परिवर्तन वाला ऑपरेशन करवाकर पुरुष बना था।
यह भी पढ़ें- पढ़ाई के लिए पिता ने डांटा तो बेटे ने पुलिस को फोन कर पहुंचा दिया जेल
जानकारी के अनुसार, वडोदरा के गोत्री थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज करते हुए महिला ने बताया कि विराज वर्धन (विजयता) पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने विजयता के परिवार के सदस्यों के नाम भी एफआईआर में दर्ज करवाए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि नौ साल पहले एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए विराज से मुलाकात हुई थी। महिला ने बताया कि उसके पहले पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पहले पति से उसकी एक 14 साल की बेटी भी है।
महिला ने बताया कि साल 2014 में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उसने विराज से शादी की। इसके बाद वे हनीमून के लिए कश्मीर गए। महिला ने बताया कि विराज ने कई दिनों तक उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वे हर बार अलग-अलग बहाने बनाता रहा। इसके बाद जब महिला ने उस पर दबाव डाला तो उसने दावा कि कुछ साल पहले रूस में उसके साथ हुई एक दुर्घटना के कारण वे यौम संबंध नहीं बना सकता है।
इसके बाद साल 2020 में विराज ने कहा कि वे अपना मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए कोलकाता जा रहा है। जबकि, वे पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करवाने के लिए सर्जरी करवाने कोलकाता गया था। महिला ने विराज पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि विराज से उसे ये बात किसी को ना बताने की धमकी भी दी थी।