-
Advertisement
सुंदरनगर Gang Rape मामलाः फरार दो आरोपी दबोचे, Mobile व गाड़ी भी जब्त
मंडी। चंडीगढ़ (Chandigarh) के मनीमाजरा में दर्ज गैंगरेप (Gang Rape) की शिकायत के बाद हिमाचल की मंडी पुलिस (Mandi Police) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में बचे हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार (Arrest) करने में कामयाबी हासिल की है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात के समय इस्तेमाल में लाई गई ट्रैवलर गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। यह जानकारी एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री (SP Mandi Shalini Agnihotri) ने मंडी में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज है, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के जांच में शामिल ना होने पर भी अपनी तरफ से जांच जारी रखी।
ये भी पढ़ें: सुंदरनगर #gangrape: युवा शक्ति का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन- आरोपियों को मांगी फांसी

एसपी मंडी ने बाताया कि 10 फरवरी को पीड़िता सुंदरनगर आई व पुलिस की जांच में सहयोग किया। इस दौरान सुंदरनगर के होटल, कमरे व अन्य स्थानों की निशानदेही करने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए। पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर घटना में शामिल वाहन को भी कब्जे में लिया है जो एक आरोपी के पिता के नाम पर रजिस्टर हैं। एसपी मंडी ने बताया कि मामले में सभी 8 आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी आरोपियों के मोबाइल (Mobile) को एफएसएल में जांच के लिए भेजा गया है। एसपी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल व बयान चंडीगढ़ में ही दर्ज करवा लिए गए थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में सभी आरोपियों की पहचान भी हो गई है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बता दें कि एक युवती ने मनीमाजरा में उसके साथ सुंदरनगर के एक होटल में गैंगरेप करने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद मंडी पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए इस मामले में सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

