-
Advertisement
शिमला में आत्महत्या के दो मामले, युवक ने लगाया फंदा; महिला ने निगला जहर
Last Updated on March 19, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Two Suicide Case: शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में आत्महत्या (Suicide) के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाया है और दूसरे मामले में 40 वर्षीय महिला ने जहर निगल (Poision) कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शवों को कब्जे (Dead Bodies) में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, अभी दोनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
निजी स्कूल में कार्यरत था रोहित
पहला मामला- पुलिस के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के तहत भराड़ी इलाके के केल्टी में 25 वर्षीय युवक अपने किराए के मकान में फंदे से लटका पाया गया। युवक शहर के एक निजी स्कूल में कार्यरत था। मृतक की पहचान, रोहित पुत्र धनीराम के रूप में हुई है, जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का निवासी था। शिमला में वह अपने माता-पिता के साथ रहता था।
यह भी पढ़े:हिमाचल के पूर्व IAS अफसर के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम
घटना के वक्त अकेला था युवक
पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त रोहित अपने किराए के मकान में अकेला था। सोमवार को रोहित के परिजन उसे फोन कर रहे थे लेकिन जब युवक ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों ने मकान मालिक को सूचित किया। रोहित का कमरा अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के दरवाजा तोड़ने पर रोहित फंदे से लटका पाया गया।
यह भी पढ़े:Shimla News: देवर की करतूत! विधवा भाभी को भेजे अश्लील वीडियो, महिला ने की शिकायत
विवाहिता ने जहर निगल कर दी जान
दूसरा मामला- शहर के ढली थाना क्षेत्र के सेरी गांव में 40 वर्षीय विवाहित महिला ने जहर निगल कर जान दे दी है। मृतक महिला की पहचान संगीता पत्नी भूप सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। शिमला पुलिस ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दोनों घटनास्थलों से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, प्रथम दृष्टि में ये आत्महत्या के मामले पाए गए हैं। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।