-
Advertisement
कुल्लू में महिला-पुरुष Corona Positive, 16 लोगों के साथ कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगाल किया क्वारंटाइन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले (Corona positive cases) सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू का एक युवक और एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री ली गई है, जिनमें से अभी तक 16 प्राइमरी कॉन्टेक्ट को क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह दोनों और किस-किस के संपर्क में आए हैं इसको लेकर छानबीन चल रही है। बताया जा रहा है कि महिला कुल्लू जिला की मणिकर्ण क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि युवक सैंज घाटी का रहने वाला है। लिहाजा दोनों को आयुर्वेदिक अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में लाया गया है, वहीं पर इनका उपचार होगा।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: हिमाचल में एक दिन में नए पॉजिटिव मामलों और ठीक होने वालों का टूटा रिकॉर्ड
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


