-
Advertisement
हिमाचल के इस जिला में दो दिन का अवकाश घोषित, जाने कब और क्यों
Last Updated on December 21, 2022 by sintu kumar
धर्मशाला। हिमाचल के जिला कांगड़ा में दो दिन के स्थानीय अवकाश (Local Holiday) की घोषणा की गई है। यह घोषणा डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल (DC Kangra Dr. Nipun Jindal) ने की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए कांगड़ा जि़ले के विभिन्न उपमंडलों में कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए 2 स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व देहरा उपमंडल को छोड़ कर जिले के अन्य सभी 14 उपमंडलों में स्थानीय अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल डीसी कांगड़ा ने 28 पंचायत प्रधानों को जारी किए कारण बताओ नोटिस जाने क्यों
वहीं, उपमंडल देहरा में लोहड़ी (Lohri) के स्थान पर महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) के अवसर पर 4 अप्रैल को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी तरह से जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर धर्मशाला, कांगड़ा, नूरपुर, देहरा, ज्वाली, ज्वालामुखी, फतेहपुर, शाहपुर और नगरोटा बगवां में 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, उपमंडल बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर और धीरा में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर स्थानीय अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल इंदौरा में 14 नवंबर को भैया दूज का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।