-
Advertisement
कांगड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में दो की गई जान, संगड़ाह में पिकअप हादसे में सात घायल
डमटाल/संगड़ाह। हिमाचल में सड़क हादसे (Accident) रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले कांगड़ा (Kangra) जिला के डमटाल और सिरमौर (Sirmaur) जिला के नौहराधार में पेश आए हैं। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग अस्पताल पहुंच गए। दोनों मामलों को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहला मामला जिला कांगड़ा के डमटाल में सामने आया है। यहां पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आते हिलटाप डमटाल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो अन्य राज्य के मजदूरों की मौत (Death) हो गई। जैसे ही पुलिस थाना डमटाल को दुर्घटना की सूचना मिली तो एएसआइ शेर सिंह टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे को पुलिस ने निजी अस्पताल (Private Hospital) पहुंचाया, लेकिन घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में गिरा सरिये से लदा ट्रक, अस्पताल पहुंचने से पहले चालक की गई जान
बता दें कि ये दोनों युवक काम की तलाश के सिलसिले में बाइक (Bike) पर डमटाल गए थे तो घर आते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों युवक भदरोआ में किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस थाना डमटाल प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि युवकों की पहचान मनीकेतन पुत्र जगत राम गांव घरजारा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई हैए जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दोनों युवकों को नूरपुर हास्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal: राखी भी नहीं बंधवा पाया दो बहनों का इकलौता भाई, हार्ट अटैक से चली गई जान
गहरी खाई में गिरी पिकअप, सात लोग घायल
इसी तरह से सिरमौर जिला के संगड़ाह में रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे रौंडी के पास एक एप्लाइड फॉर पिकअप (Pickup) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। पिकअप चौरास से नौहराधार की ओर जा रही थी। इस दौरान चालक (Driver) वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक कमलराज पुत्र सुंदर सिंह (37) गांव छोगटाली, सुरेंद्रा पत्नी कमलराज (35) गांव छोगटाली, स्नेहा पुत्री कमलराज (14) गांव छोगटाली, रघुवीर सिंह पुत्र मेहर चंद (33) निवासी गांव चौरास, तपेंद्र सिंह पुत्र सोहनलाल (28) निवासी गांव चौरास, नितेश पुत्र सुभाष(20) गांव छोगटाली, राजवंती पत्नी रघुवीर (30) गांव चौरास गांव घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस में नौहराधार सीएचसी लाया गया, जहां छह घायलों का उपचार चल रहा है। जबकि तपेंद्र सिंह को गहरी चोटें आने के चलते चिकित्सकों ने सोलन रेफर किया। उधर, एएसआई नौहराधार जय सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजी गई है। हादसे की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

