-
Advertisement
भीषण अग्निकांड : खेतों में था परिवार और घर में लग गई आग, 11 बेजुबानों की गई जान
Massive Fire In Sundernagar : निहरी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पड़ रही तपतपाती गर्मी (Scorching Heat) के बीच रविवार को निहरी तहसील (Nihri) के जरल गांव में दो स्लेट नुमा दो मंजिला मकान जलकर राख़ (House Burnt To Ashes) हो गए जबकि तीसरे मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। समय रहते घर के अंदर मौजूद दो बच्चों व एक बुजुर्ग महिला को बाहर निकाल दिया गया नहीं तो एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था। वहीं, इस हादसे में 11 भेड़ों की जिंदा जलने से जान चली गई है। इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
खेतों में था परिवार, और घर हो गया राख
जानकारी के अनुसार निहरी तहसील के जरल गांव में रविवार सुबह जब डाबर राम व अन्य परिवार के लोग खेतों में काम (Farming) पर गए थे तो घर में अचानक से आग (Fire) लग गई। जैसे ही आग लगने की सूचना ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने घर में मौजूद आग लगने की इस की घटना के बारे में जब स्थानीय ग्रामीणों को पता लगा तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर घर के अंदर मौजूद दो बच्चों व एक बुजुर्ग महिला (Old Lady) को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन निचली मंजिल में बंधी 11 भेड़ों को नहीं बचाया जा सका। वहीं, ग्रामीणों व दमकल विभाग (Villagers and Fire Department) की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इस आगजनी में पीड़ित परिवार को करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
पीड़ित परिवार को 50 लाख का नुकसान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरल के एसएमसी (SMC) प्रधान गोपाल शर्मा ने बताया कि आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार को करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। मौके पर प्रशासन (Administration) व पुलिस टीम भी नुकसान का आंकलन कर रही है। दो मकानों में परिवार के करीब 10 सदस्य रहते थे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाए। मामले की पुष्टि करते हुए उपमंडल अधिकारी (Sub Divisional Officer) सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन (Administration) की टीम मौके पर आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन लग रही है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

