-
Advertisement
कर्फ्यू के बीच दावत का इंतजाम, मार गिराया कक्कड़- 2 प्रवासी मजदूर धरे
शिमला। थाना ढली के तहत क्षेत्र गांव छकडैल में दो प्रवासी मजदूरों को जंगली जानवर का शिकार करने पर धरा है। बता दें कि प्रवासी मजदूर खुलवा ऊंराव व रति लाल ऊंराव ने जंगल में जंगली जानवर के शिकार को फंदा लगाया। फंदे में एक जंगली जानवर कक्कड़ फंस गया। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा। दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना ढली में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। बता दें कि शिमला के जंगलों में जंगली जानवरों का शिकार जारी है। इससे पहले भी जंगली जानवरों का शिकार करने के आरोप में कुछ लोगों को पुलिस ने धरा है। शिमला ग्रामीण के वन परिक्षेत्र, सुन्नी भज्जी के दाड़वाकोट जंगल में वन विभाग की टीम ने बंदूक सहित तीन शिकारियों को धर दबोचा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
घटना 1 मई रात की थी, जब चंडी बीट के वनरक्षक पंकज सैनी ने वन खंड अधिकारी हरसंग, सत्यदेव शर्मा को सूचना दी कि दाड़वाकोट जंगल में फायरिंग हो रही है जिसके बाद सत्यदेव शर्मा ने वनरक्षक हरसंग, हितेंद्र तथा वनरक्षक चंडी, पंकज सैनी को बीड़ की जैण पहुंचने को कहा तथा स्वयं भी बीड़ की जैण पहुंच गए। इसी बीच उन्होंने पुलिस थाना सुन्नी को भी मामले की सूचना कर दी, जहां से एसएचओ भागचंद आजाद तथा एएसआई राजविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। वन खंड अधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि बीड़ की जैण से थोड़ा ऊपर मोड़ पर एक कार खड़ी थी जहां से दाड़वाकोट जंगल को रास्ता जाता है उन्हें शक हुआ कि शिकारी इसी गाड़ी में आए होंगे । उन्होंने वन रक्षकों सहित वहीं नाका लगा दिया तथा पुलिस की टीम भी आसपास छानबीन करने लगी। रात लगभग 12:30 बजे चार व्यक्ति जंगल से उतरकर गाड़ी की तरफ आए। वन विभाग की टीम मौके पर घेरा डालकर तीन शिकारियों को दबोचने में सफल रही जबकि एक मौके से फरार हो गया।

