-
Advertisement
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड के हाल, एक बैड पर दो दो मरीज
हमीरपुर। हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के दावे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज (Hamirpur Medical College) और अस्पताल को देखकर बौने साबित हो रहे हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में एक बैड पर दो दो मरीजों को भर्ती किया गया है। जिससे मरीजों (Patients) के साथ उनके साथ आए तीमारदारों को भी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि आज कल सर्दी के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जब इस बारे में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने दूसरे जिला से आने वाले मरीजों की दुहाई देते हुए अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बिना पंजीकरण करवाए जा रहे एनटीटी कोर्स, मांगा जवाब
उन्होंने कहा कि दूसरे जिला से भी मरीज यहां इलाज करवाने पहुंच रहे हैं, जिसके चलते गायनी वार्ड की ओपीडी (OPD of Gynae Ward) में भारी रश रह रहा है। वहीं हमीरपुर के एमएस राकेश चौहान ने बताया कि बीते सप्ताह गायनी वार्ड की ओपीडी में 475 के करीब मरीजों को भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में 40 से बढ़ाकर 60 बैड मुहैया करवाए गए हैं। जबकि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गायनी वार्ड में 20 अतिरिक्त बैड भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला के साथ लगते अन्य जिलों के गायनी मरीज भी हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। जिसके चलते यहां भारी रश है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है। अस्पताल में मरीजों को कोई दिक्कत ना हो उसके लिए पूरी सहायता की जा रही है।

