-
Advertisement
हिमाचल: युवक ने पेड़ से लगाया फंदा, मजदूर के गले में घुसा कांच का टुकड़ा; तीन की मौत
Last Updated on September 8, 2022 by sintu kumar
मंडी/ऊना। हिमाचल में तीन अलग अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई। मंडी (Mandi) जिला में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। वहीं ऊना में रंग रोगन का कार्य कर रहे मजदूर की एक हादसे में जान चली गई। वहीं हमीरपुर में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में शव कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहला मामला मंडी जिला से सामने आया है। मंडी स्थित करसोग में एक युवक पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक युवक की पहचान करसोग (Karsog) के सुंदरनगर की पंचायत गलयोग-सीणी के केलोधार के खेम राज (27) पुत्र नरोत्तम निवासी गांव घडोई निहरी के रूप में हुई है। युवक का शव चीड़ के पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस फंदा लगाने के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।
यह भी पढ़ें:तीन किमी सड़क को पार करने में लग गया एक घंटा, 5 वर्ष के बच्चे ने तोड़ा दम
कांच का टुकड़ा गले में घुसने से मजदूर की मौत
वहीं दूसरा मामला ऊना (Una) जिला से सामने आया है। यहां अंब बाजार में दुकान के रंग रोगन कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान याकूब पुत्र मुहम्मद इब्राहीम निवासी कुठेड़ा खैरला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि याकूब ने अपने भाई एक अन्य मजदूर (Labour) के साथ गुरुवार को ही अंब बाजार में एक दूकान में रंग रोगन का काम शुरू किया था। दोपहर करीब एक बजे याकूब अपने भाई के साथ दूकान में लगे टफन ग्लास को खोलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ग्लास टूट गया और टफन ग्लास का एक टुकड़ा सीधा उसके गले के पास छाती में चला गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। यहां जांच करने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आउटसोर्स महिला कर्मी ने निगला जहरीला पदार्थ
वहीं तीसरा मामला हमीरपुर (Hamirpur) जिला से सामने आया है। यहां एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत महिला आउटसोर्स कर्मी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला रुचि जिला मुख्यालय से सटे पक्को भरो क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगामी कारणों की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group