-
Advertisement
तुनुहट्टी-लाहडू मार्ग पर #Accident : शादी से लौट रहे दो लोगों की गई जान, एक घायल
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिलों में पिछले 24 घंटों में तीन सड़क हादसों में सात लोगों की जान चली गई। मंगलवार को तुनुहट्टी-लाहडू मार्ग (Tunuhatti-Lahdu road) पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत (death) हो गई और एक व्यक्ति घायल है। ये तीनों लोग कार (एचपी 57-3601) में सवार होकर एक शादी समारोह से वापस घर लौटे रहे थे कि सलोड़का नामक स्थान के समीप कार खाई में गिर गई।
ये भी पढ़ेः Big Breaking:चंबा-तीसा मार्ग पर Accident, मां-बेटे सहित 4 लोगों की गई जान
हादसे में अनिल कुमार (32) पुत्र मान सिंह निवासी बैरियांव प्रवेश कुमार पुत्र गंघर्व सिंह निवासी बैरियां की मौत हो गई है जबकि संदीप कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी तारागढ़ गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, वहीं पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिए है। ऐसे में उक्त स्थान पर पहुंचते ही हादसे के शिकार हो गए है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि डीएसपी रोहिन डोगरा ने की है। जाहिर है इससे पहले सोमवार को चंबा-तीसा मार्ग पर एक कार के खाई मे गिरने से अध्यापक व मा-बेटा सहित चार लोगों की जान चली गई थी। इस के बार एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



