-
Advertisement
हिमाचल के किन्नौर जिला में दो लोगों की गई जान, पढ़ें पूरा मामला
Last Updated on November 13, 2021 by admin
किन्नौर। हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर (Kinnaur) में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों ही मामले सांगला थाना के तहत सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सांगला तहसील के ब्रुआ कंडे के साथ लगती ब्रुआ खड्ड में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खड्ड से शव (Dead Body) को निकाला। शव का सीएचसी सांगला में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान तस्वीर चंद ;58द्ध गांव ब्रुआ तहसील सांगला जिला किन्नौर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ऊना फायरिंग रेंज में मिला मोर्टार, पुलिस ने एरिया किया सील
वहीं दूसरा मामला गुरुवार रात 11 बजे का है। बताया जा रहा है कि रेश्वल (सांगला) निवासी नरेश कुमार (52) अपने घर जा रहा था। रास्ते में अचानक पैर फिसलने से गिर गया। उसके बेटे और रिश्तेदारों ने उसे पीएचसी सांगला पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद छोल्तू अस्पताल रेफर कर दिया गयाए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group