-
Advertisement
Haroli में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस FIR भी हुई दर्ज
ऊना। हरोली उपमंडल के गोंदपुर बुल्ला में जमीनी विवाद ( Land Dispute) को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना में घायल ( Injured) हुए 2 लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ हरोली थाना ( Haroli police thana) में शिकायतें सौंपी हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गोंदपुर बुल्ला निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र बलदेव चन्द ने हरोली थाना में शिकायत दी कि जब यह दुकान( Shop) बंद करके मोटर साइकिल पर घर जा रहा था तो अमित कुमार पुत्र कमल देव ने उसके घर के पास कई वर्षों से निकल रहे गंदे पानी को रोक दिया। जब रविन्द्र ने उसे पानी रोकने से मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान वह यहां से अपना मोटर साइकिल स्टार्ट कर के घर की तरफ जाने लगा तो अमित कुमार ने उसका रास्ता रोक कर इसे गाली गलौज करते हुए इस पर कसी से वार कर दिया। जिससे इसे चोटें आई हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेः दुकान में सामान लेने गई थी 7 साल की बच्ची, Shopkeeper ने गोदाम में बुलाकर की अश्लील हरकतें

दूसरे पक्ष से अमित कुमार पुत्र कमल देव निवासी गोंदपुर वुल्ल ने थाना में शिकायत दी कि उसकी जमीन गोन्दपुर बुल्ला में पड़ती है। रविंद्र कुमार का इसके परिवार के साथ काफी पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। जब यह अपने खेतों में गया तो रविन्द्र कुमार इसके खेतों में आकर इस से मारपीट करने लग पड़ा और कसी से उसके सिर पर वार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। जब अमित कुमार रीजनल अस्पताल ऊना में अपना मेडिकल करवा रहा था, तो रविंद्र कुमार व प्रशांत वहां पर आ गए और इससे मारपीट करनी शुरू कर दी। अस्पताल में घटी घटना के बाद मौके पर लोग भी पहुंचे। एसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने अमित की शिकायत के आधार पर आरोपी रविंद्र और प्रशांत के खिलाफ आईपीसी की धारा 447, 323, 506 और 34 के तहत मामला करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


