-
Advertisement
Sundernagar : जयदेवी के समीप खाई में गिरी गाड़ी, दोहते के साथ सवार जलशक्ति कर्मी घायल
सुंदरनगर। उपमंडल सुंदरनगर के जयदेवी के समीप एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे (Accident) में गाड़ी में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात सुंदरनगर से आ रही एक टाटा सूमो (एचपी-31सी-3361) जयदेवी-गुरूद्वारा के बीच अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जोरदार आवाज होने पर स्थानीय निवासी अरूण शर्मा और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल सुंदरनगर (Civil Hospital Sundernagar) भेज दिया गया। हादसे में घायलों की पहचान भलाणा धार निवासी प्रेमलाल और उसके दोहते के तौर पर हुई है। प्रेमलाल जयदेवी में ही बतौर जलशक्ति विभाग में फिटर के तौर पर तैनात है। चालक को सिर, बाजू और पांव में गंभीर चोटें और उसके दोहते को बाजू और पसलियों में चोट आई है।

प्रत्यक्षदर्शी अरूण शर्मा ने कहा कि सोमवार देर रात सुंदरनगर की ओर से एक टाटा सूमो जयदेवी की ओर आ रही थी। इसी दौरान टाटा सूमो अनियंत्रित होकर लगभग 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने कहा कि मौके पर दुर्घटना होने की आवाज सुनकर अन्य लोगों की सहायता के लिए पहुंचे। गाड़ी में मौजूद दोनों घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बीएसएल पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


