-
Advertisement
हिमाचल शर्मसार: Mandi में तांत्रिक ने लूटी महिला की आबरू; Una में भी महिला से रेप
Last Updated on July 15, 2020 by Deepak
मंडी/ऊना। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी (Mandi) और ऊना (Una) जिले से बुधवार को शर्मसार करने वाली खबरें सामने आई हैं। मंडी जिले के बल्ह उपमंडल में मनोरोग ठीक करने का झांसा देकर एक तांत्रिक पर महिला से दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ महिला थाना ऊना के तहत एक गांव की विवाहिता ने साथ लगते गांव के व्यक्ति पर दुराचार व मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों ही वारदात के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मंडी में तांत्रिक ने महिला को झांसा देकर किया दुष्कर्म
जिले के बल्ह उपमंडल में मनोरोग ठीक करने का झांसा देकर एक तांत्रिक द्वारा महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने तांत्रिक पर आरोप लगाया है कि तांत्रिक उसे नशीला पानी पिलाकर बेसुध कर गलत कार्य को अंजाम देता था। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर तांत्रिक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तांत्रिक फरार चल रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि महिला की शादी एक वर्ष पहले हुई है। वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। परिजन उसे इलाज के लिए तांत्रिक लोहारी राम पुत्र उत्तम गांव ढूडा ठाणा तहसील बल्ह के पास ले गए। तांत्रिक ने स्थानीय देवता की मर्जी का हवाला देते हुए महिला को दो माह तक अपने घर में रहने के लिए कहा। परिजनों की मंजूरी के बाद महिला उसके घर रहने चली गई।
यह भी पढ़ें: कॉलेज Teacher कमरे में फंदे से लटकी मिली ,नहीं मिला कोई Suicide नोट
आरोप है कि दस जुलाई को पहले दिन की सुबह ही तांत्रिक ने नशीले पानी को मंत्रित बताकर महिला को पीने को कहा। पानी के पीते ही महिला बेसुध हो गई और आरोपी तांत्रिक ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद भी ऐसा करता रहा। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर पति के पास पहुंची और सारी बात बताई। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
ऊना में महिला से मारपीट के बाद किया दुष्कर्म
महिला थाना ऊना के तहत एक गांव की विवाहिता ने साथ लगते गांव के व्यक्ति पर दुराचार व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि बीती रात साथ लगते गांव की 34 वर्षीय व्यक्ति घर आया है, जो कि पति के दुर्घटना की बात कहने लगा। व्यक्ति ने बताया कि आपके पति की दुर्घटना साथ लगते गांव में हुई है। महिला ने बताया कि पति ड्राइवर है और मैं व्यक्ति की बातों में आकर गांव से दूर चली गई, जहां पर व्यक्ति ने पहले मेरे साथ मारपीट की और बाद में दुराचार किया। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, वहीं आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।