-
Advertisement
ताश के पत्तों की तरह ढह गया मकान, युवक ने भागकर बचाई जान
/
HP-1
/
Oct 09 20222 years ago
बिलासपुर शहर के सिनेमा कॉलोनी में रविवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब यहां पर दो मंजिला मकान ताश के पत्तो की तरह गिर गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ। घर में मौजूद युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के समय नगर के सिनेमा कॉलोनी में अचानक यह मकान गिर गया। बताया जा रहा है इस मकान का काम भी लगा हुआ था।
Tags