- Advertisement -
चुवाड़ी। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक सड़क हादसे (road accident) में दो महिलाओं की मौत ( Death)हो गई है। इस हादसे में कई महिलाएं घायल( Injured) बताई जा रही हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत बकलोह चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है।
चंबा जिला के चुवाड़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूँ।
हादसे में 2 लोगों की मृत्यु तथा 25 लोग घायल हुए हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) December 7, 2021
ये भी पढ़ेः हिमाचल में अग्निकांड: भुंतर व चंबा में आठ दुकानें जलकर हुई राख, करोड़ों का नुकसान
यह हादसा भराड़ी के पास सरोग नाला में हुआ है। एक पिकअप में सवार होकर 26 के करीब महिलाएं निकटवर्ती सरैया गांव में एक शोक सभा के लिए जा रही थी। सरोग नाला में पिकअप हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की पुष्टि डीएसपी विशाल वर्मा ने की है।
- Advertisement -