- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शर्मसार करना वाला मामला सामने आया है। यहां पर स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गत तीन मार्च को दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा जब स्कूल से घर लौट रही थी तो दो युवक उसे जबरन डरा धमकाकर जंगल की तरफ ले गए। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घर आ कर परिजनों को बताया। परिजनों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज कर दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। पलिस मामले की जांच कर रही है अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
- Advertisement -