-
Advertisement
अनुराग ठाकुर का तंज कांग्रेसी सोचते बहुत हैं, लेकिन करते कभी भी नहीं
Last Updated on October 7, 2022 by sintu kumar
धर्मशाला। हिमाचल के बिलासपुर में एम्स के उद्घाटन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने इसे पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह (Former CM Late Virbhadra Singh) की सोच करार दिया था। उनके इस बयान पर आज शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी लिस्ट जारी कर दे, जो उनकी सोच विचार में आज भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सोचते बहुत हैए परंतु करते कभी भी नहीं है। अनुराग ठाकुर अपने तीन दिवसीय दौरे को लेकर आज कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं तो छोटी-छोटी बातों को भी दे रही तूल: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनने पर पहले बजट में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने आईआईएम और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर (Bilaspur) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान हिमाचल को दिए थे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ने 3 साल बाद आंदोलन जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर एम्स (AIIMS ) के लिए जमीन उपलब्ध करवाई थी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर आईजीएमसी शिमला या फिर टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) को एम्स बनाने के लिए लिखा था, लेकिन तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसके लिए नई जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा था, क्योंकि एम्स एक्ट के तहत किसी पुराने स्वास्थ्य संस्थान को एम्स नहीं बनाया जा सकता था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोग पढ़ने लिखने में कम विश्वास रखते हैं।
कहा जिनके जैसे संस्कार उतनी ही करते हैं बात
कांग्रेस द्वारा बार-बार महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिनके संस्कार जैसे होते हैं वह उतनी ही बात करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह हजम नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी महिला कैसे राष्ट्रपति बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के संघर्ष के दिनों को नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा किसी महिला और विशेषकर राष्ट्रपति को बार-बार अपमानित करना निंदनीय है और इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group