- Advertisement -
कांगड़ा। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Union Minister of State for Food Supplies Sadhvi Niranjan Jyoti) शनिवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर हिमाचल (Himachal) पहुंची। शनिवार दोपहर कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचने पर आईएएस अधिकारी नवीन तंवर ने उनका स्वागत किया। साध्वी निरंजन ज्योति अगले तीन दिन तक हिमाचल में ही रहेंगी और यहां के ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर भी चलेगा। इस दौरान उनका पीडीएस डिपो (PDS Depot) का निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम है।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शनिवार को कांगड़ा एयरपोर्ट (Kangra AirPort) पर पहुंची। यहां से वह सीधे कांगड़ा के एतिहासिक मां ब्रजेश्वरी देवी के मंदिर (Maa Brajeshwari Devi Temple) में गईं। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह माता बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगी। पूजा करने के बाद शाम के समय वह सर्किट हाउस धर्मशाला (Dharamshala) में भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। वहीं रविवार को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ज्वाला देवी मंदिर, चामुंडा देवी और बाबा बैजनाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इस दौरान वह सहायता केंद्र और पीडीएस डिपो का निरीक्षण भी करेंगी। 13 जून को केंद्रीय मंत्री का चिंतपूर्णी मंदिर जाने का कार्यक्रम है।
- Advertisement -