-
Advertisement

फ्रांस की ये अनोखी सड़क: दिन में सिर्फ 2 घंटे आती है नजर और फिर गायब
Road That Disappears Twice A Day: आपने कभी ऐसी सड़क के बारे में सुना है जो सिर्फ दो घंटे के लिए ही दिखती है और फिर अचानक गायब हो जाती है? यह कोई रहस्य नहीं बल्कि फ्रांस (France)की एक अनोखी प्राकृतिक संरचना है, जिसे (Passage du Gois)कहा जाता है। यह सड़क फ्रांस के अटलांटिक तट पर स्थित नोइरमौटीयर आइलैंड (Noirmoutier Island) को मेनलैंड से जोड़ती है। इस सड़क की लंबाई 4.5 किमी है। सड़क दिन में दो बार सिर्फ 2 घंटे के लिए ही नजर आती है। बाकी समय टाइड (ज्वार) के चलते सड़क जलमग्न रहती है और चारों ओर पानी ही पानी होता है।
हालांकि, इस सड़क को पार करना बेहद खतरनाक माना जाता है। दरअसल, दिन में दो बार एक या दो घंटे तक सड़क साफ रहने के बाद अचानक दोनों किनारों से जलस्तर बढ़ने लगता है। गहराई 1.3 से 4 मीटर तक भी हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सड़क पर हर साल कई लोग हादसे का शिकार होते रहे हैं। सड़क के साथ-साथ बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
किसी समय यहां सिर्फ बोट से ही लोगों का आना-जाना होता था। फिर कुछ सालों बाद बौरनेउफ (Bourneuf)की खाड़ी में गाद जमा होने लगा। इसके बाद एक पक्की सड़क बनाई गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1840 में यहां कारों और घोड़ों के जरिए लोगों ने आना-जाना शुरू किया।
साल 1986 के बाद से यहां अनोखी रेस आयोजित की जाती है। साल 1999 में इस अनोखी सड़क का इस्तेमाल ‘टूर डि फ्रांस’ (फ्रांस की चर्चित बाइसकिल रेस) के लिए भी किया गया था। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक इस सड़क को देखने आते हैं। वे यहां समुद्र के बीचो-बीच सड़क पर ड्राइविंग करने का रोमांचक अनुभव लेते हैं। हालांकि, इस सड़क को दुर्घटनाओं की सड़क भी कहा जाता है क्योंकि कई बार लोग सही समय का अंदाजा नहीं लगा पाते और ज्वार के दौरान यहां फंस जाते हैं।