- Advertisement -
दुनिया भर में लोग वजन घटाने (Weight Loss) के लिए कई तरह की डाइट खाते हैं व एक्सरसाइज करते हैं। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के टिप्स अपनाते हैं। वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना ही जरूरी नहीं है बल्कि इंसान को अपना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर समय-समय पर करना चाहिए। वजन कम करने के लिए स्वस्थ भोजन के साथ समय का भी ख्याल रखना चाहिए।
इंसान को व्यायाम (Excercise) करने के साथ-साथ अच्छा खाना भी खाना चाहिए। विज्ञान के अनुसार, समय-समय पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने वाला इंसान जल्दी अपना वजन कम कर लेता है। वजन कम करने के लिए सही समय पर खाना बहुत जरूरी है। वजन कम करने के लिए सही समय पर ब्रेकफास्ट करना सबसे ज्यादा जरूरी है। सुबह उठने के ठीक 30 मिनट बाद इंसान को कुछ ना कुछ खा लेना चाहिए।
ब्रेकफास्ट (Breakfast) करने का सही समय सुबह के 7 बजे से 10:00 बजे तक होता है। बेक्रफास्ट में आवश्यक पोषक तत्व मौजूद हो तो व्यक्ति अनहेल्दी क्रेविंग से बच जाता है।
लंच (Lunch) करने का सही समय दोपहर 12:30 से 1 बजे तक का है। 4:00 बजे के बाद कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। इससे हमारी नाइट डाइट पर असर पड़ता है। लंच थोड़ा हैवी भी है तो इससे कोई परेशानी नहीं है। लंच में विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और कार्ब्स मील लेने की कोशिश करें। यह लंबे समय तक शरीर में एनर्जी को भरपूर रखेगा।
रात का खाना खाने का सही समय शाम 6 से 06:30 बजे के बीच में कर लेना चाहिए। 8:00 बजे के बाद खाना खाने से वजन बढ़ता है। वजन घटाने के लिए डिनर (Dinner) करना सबसे महत्वपूर्ण है। सही समय पर डिनर करने से वेट लॉस आसान किया जा सकता है। रात में देर से भोजन करने से डाइजेशन की प्रक्रिया पर असर पढ़ता है। वहीं, रात में जल्दी खाना खाने से पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। सोने से करीब 3 से 4 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। अच्छी हेल्थ बनाने के लिए रात को सोते समय एक कप गर्म दूध जरूर पीकर सोना चाहिए।
- Advertisement -