-
Advertisement
डॉन 3 को लेकर आया नया अपडेट, स्क्रिप्टिंग पर चल रहा है काम
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर एक अपडेट सामने आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने फिल्म को लेकर अपनी कन्फर्मेशन दे दी है। उनका कहना है कि अभी इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने बताया कि जब तक उनके पार्टनर फरहान अख्तर इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लिख नहीं लेते हैं, तब तक कुछ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फरहान इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करने में लगे हुए हैं।
फिलहाल, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा शाहरुख फिल्म डंकी में नजर आएंगे। डॉन 3 के अपडेट को सुनकर शाहरुख के फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि फरहान अख्तर के पास और भी प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल, फरहान फिल्म जी ले जरा पर काम कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ एक साथ काम करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़े:परिणीति और राघव की सगाई: नो फोन पॉलिसी, रस्में हुईं, पत्नी संग पहुंचे CM केजरीवाल

