-
Advertisement
हिमाचल: मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सेब के गिरते दाम पर दिया ये ज्ञान
Last Updated on August 27, 2021 by Deepak
शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज (Urban Development Minister Suresh Bhardwaj) ने शिमला (Shimla) के ठियोग की पराला मंडी का निरीक्षण किया। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि भारद्वाज के मंडी पहुंचने से पहले ही आढ़तियों को उनके आने की सूचना दी जा चुकी थी।
यह भी पढ़ें:सेब की गिरती कीमतों के लिए सरकार की लदानी-अडानी से सांठगांठ-कांग्रेस का मौन धरना
सीसीटीवी लगवाने के निर्देश
मंडी पहुंचने पर सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मंडियों में सेब का रेट इकोनॉमिक्स के सिद्धांत डिमांड एंड सप्लाई पर निर्भर करता है। सेब की ज्यादा उपज होने से दाम गिर जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि बढ़िया सेब को जो रेट शिमला की मंडियों में मिल रहे हैं, वही रेट दिल्ली सहित देश की बड़ी मंडियों में भी हैं। इधर, मंडी में आढ़तियों की मनमानी रोकने के लिए एपीएमसी को तुरंत सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में पार्किंग की समस्या से निजात पाने के लिए एसडीएम ठियोग को भूमि चयनित करने के निर्देश दिेए। साथ ही मंडी के पास चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मंडी के आढ़तियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…