-
Advertisement
शौक बड़ी चीज; हार बनाने के लिए केन्या से जिराफ का मल उठा लाई महिला
Last Updated on October 8, 2023 by Soumitra Roy
नई दिल्ली। शौक (Hobby) बड़ी चीज है और इसे पूरा करने के लिए कुछ लोग किसी भी हद को पार कर सकते हैं। कुछ को अजीबोगरीब होते हैं। अमेरिका के मिनेसोटा (Minnesota) की एक महिला जिराफ के मल का हार पहनना चाहती थीं। वह केन्या गईं और वहां से जिराफ (Giraffe) का मल (Poo) उठा लाई। लेकिन अमेरिकी कस्टम के चंगुल में फंस गई। कस्टम ने मल के डिब्बे को जब्त किया।
पहले भी ऐसा हार पहना था
शुरुआती जांच पड़ताल में महिला ने ऑफिसर्स को बताया कि उसने अपनी केन्या यात्रा के दौरान जिराफ का मल सिर्फ इसलिए उठाया था ताकि वो इससे अपने गले का हार (Necklace) बना सके। महिला के मुताबिक ये पहली बार नहीं है जब उसने ऐसा कुछ किया है। इससे पहले उसने बारहसिंगा के मल से हार बनाया और उसे पहना है।
क्यों रोका गया?
अमेरिका जैसे देशों में जिराफ का मल लाना आसान नहीं है। इसे तभी लाया जा सकता है, जब व्यक्ति के पास इसे लाने का परमिट हो और उसका अच्छे से निरीक्षण किया जाए। महिला को प्रतिबंधों का सामना इसलिए नहीं करना पड़ा, क्योंकि उसने मल की घोषणा कर दी थी और साथ ही सीमा शुल्क भी अधिकारियों को दिया है। ज्ञात हो कि अफ्रीकी स्वाइन बुखार (African Swine Flu), शास्त्रीय स्वाइन बुखार, न्यूकैसल रोग, पैर और मुंह की बीमारी और स्वाइन वैस्कुलर रोगों का शुमार केन्या की उन बीमारियों में है, जिन्हें अमेरिका के कस्टम अधिकारियों ने एक बड़े जोखिम के रूप में बताया है।