-
Advertisement
घर पर उग गया है पीपल का पेड़, ना हों परेशान, करें ये आसान उपाय
Last Updated on November 11, 2022 by sintu kumar
हिंदू धर्म में पीपल (Peepal) के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। पीपल के पेड़ को बाकी सभी वृक्षों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। पीपल के पेड़ में अनेक गुण होते हैं और अपनी इन्हीं गुणो के कारण पीपल का पेड़ आध्यात्मिक शक्ति का स्त्रोत है और इससे पर्यावरण की भी रक्षा होती है। बहुत बार ऐसा होता है कि पीपल का पेड़ किसी के घर की छत या अन्य किसी हिस्से में उग जाता है।
यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़ों के लिए खास मंदिर, यहां हर मनोकामना होती है पूरी
मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर देवी-देवताओं का वास होता है। सनातन धर्म में लोग पीपल के पेड़ को पूजते हैं। ऐसे में हिंदू धर्म में लोग पीपल के पेड़ को काटना पाप मानते हैं। आज हम आपको घर में पीपल का पेड़ उगने पर किए जाने वाले कुछ उपाय के बारे में बताएंगे।
शास्त्रों के अनुसार, पीपल के पेड़ को काफी शुभ माना जाता है। हालांकि, अगर पीपल का पेड़ घर में उग जाए तो ये किसी अनिष्ट की निशानी होता है। कहा जाता है कि पीपल के पेड़ की छाया भी घर पर नहीं पड़नी चाहिए। दरअसल, ऐसा होने से घर की तरक्की धीरे-धीरे रुक जाती है और घर में आर्थिक समस्याएं आने लगती हैं। घर में उगे पीपल के पेड़ को काटने के लिए रविवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करके पेड़ को कटवा दें।
कहा जाता है कि पीपल का पेड़ घर से दूर उगा हो तो ही शुभ माना जाता है। वहीं, अगर पीपल का पेड़ आपके घर में उग गया हो तो उसके एक फुट तक बड़ा होने दें और फिर इसके बाद उसे जड़ समेत खोदकर दूसरी जगह पर लगवा दें। ऐसा करने से पीपल को दूसरी जगह बढ़ने में मदद मिलेगी।