-
Advertisement
दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, कल शाम 4 बजे अंतिम संस्कार
Asha Bhosle Passes Away: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने आशा के निधन की जानकारी दी।
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया-यह बहुत दुखद है कि आशा भोसले जी का आज निधन हो गया। उन्हें कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ।
कई अवॉर्ड से नवाजा गया
आशा भोसले को कई अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था। उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें 1981 और 1986 में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा उन्हें 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1996 में फिल्म रंगीला के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड मिला।
12,000 से ज्यादा गाने गाए
आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था। आशा भोसले ने 14 से अधिक भाषाओं में गाने गाए थे।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

