-
Advertisement
हिमाचल: घर से कुत्ते को दबोच कर ले गया तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; देखें वीडियो
Last Updated on February 12, 2023 by Vishal Rana
चिंतपूर्णी। ऊना (Una) जिला के चिंतपूर्णी में इन दिनों तेंदुए (Leopard) ने जमकर दहशत फैलाई हुई है। तेंदुआ दिन दिहाड़े लोगों के घरों के आसपास दिख रहा है। यही नहीं यह तेंदुआ कई पालतु जानवरों (Dog) को अपना शिकार बना रहा है। इन पालतु जानवरों को तेंदुआ घर से ही उठा कर ले जा रहा है। तेंदुए के इस आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है और यह लोग डर के साये में जिंदगी जी रहे हैं। इसी तरह से एक घर से कुत्ते को दबोच कर ले जाते हुए तेंदुए का एक वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है। यह वीडियो चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत डुहल बंगवाला का बताया जा रहा है। कुत्ते केा उठाकर ले जाते हुए तेंदुए का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुआ है। जिसे देख कर लोगों में दहशत बढ़ रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इस तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें राहत प्रदान की जाए।
यह भी पढ़ें- कर एवं आबकारी विभाग एक्शन मेंः छापेमारी कर 340 लीटर अवैध शराब नष्ट की
बता दें कि हाल ही में अभी वन विभाग (Forest Department) ने ऊना जिला के बनगढ़ में कड़ाक्की में फंस कर घायल हुए तेंदुए को रेस्क्यू किया था। जिसे इलाज के बाद भरवाईं के जंगल (Forest) में छोड़ा था। लोगों को शक है कि यह वही तेंदुआ हो सकता है। लेकिन रेंज ऑफिसर भरवाईं गिरधारी लाल के अनुसार यह वह तेंदुआ नहीं है। क्योंकि उसे अभी रिकवर होने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि भरवाईं के जंगल में 3 या 4 तेंदुए पहले से ही हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैंए जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।