-
Advertisement
स्टेज पर नाचते-नाचते गिरीं विद्या बालन, खुद को ऐसे संभाला लेकिन नहीं रुका डांस
Vidya Balan Bhool Bhulaiya 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiya 3)का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दर्शकों को 17 साल बाद पुरानी मंजुलिका के तौर पर विद्या बालन (Vidya Balan) देखने को मिलेंगी। इसी बीच फिल्म के पॉपुलर गाने “आमी जे तोमार “को मुंबई में एक इवेंट में लॉन्च किया गया, जहां विद्या एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ स्टेज शेयर करती नजर आईं। प्लानिंग के मुताबिक दोनों ने मुंबई के ‘रॉयल ओपेरा हाउस’ नाम के ऐतिहासिक थिएटर के मंच पर ये डांस परफॉर्मेंस (Dance Performance)पेश भी किया, लेकिन इस लाइव परफॉर्मेंस के बीच विद्या बालन गिर गईं। गिरने के बावजूद विद्या ने अपने चेहरे की मुस्कान बरकरार रखी और अपना डांस जारी रखा।
It's human to stumble. But to rise and continue performing, that's the artistry. Kudos to Vidya Balan!@vidya_balan #BhoolBhulaiyaa3 #KartikAaryan #MadhuriDixit pic.twitter.com/j8bdR14vnT
— Sonali Naik (@oneanonlysonali) October 25, 2024
डांस खत्म होते ही कार्तिक आर्यन और माधुरी दीक्षित दोनों ने विद्या को गले लगाते हुए उनकी खूब हौसलाफजाई की। माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit)ने भी विद्या के इस तरह से गिरने पर अपना मजेदार रिएक्शन देते हुए कहा कि जब विद्या इस तरह से गिरीं तब मैंने उनकी तरफ देखा। अगर वो नहीं उठ पातीं तो मैं भी नीचे गिरने वाली थी और फिर हम दोनों मिलकर “मार डाला” गाने के स्टेप्स करते। लेकिन विद्या ने बहुत अच्छे से खुद को संभाला। इवेंट अटेंड करने के बाद नंगे पैर ही विद्या घर जाने के लिए गाड़ी की तरफ निकल पड़ी। इस बीच जब ओपेरा हाउस (Opera House) के बाहर इकट्ठा हुए फैंस ने सेल्फी के लिए विद्या को उनके पास आने की गुजारिश की तब विद्या ने उनकी बात भी मान ली और अपने दर्द को नजरअंदाज करते हुए बिना सैंडल के ही वो इन फैंस उनसे मिलने पहुंचीं और उन्होंने सभी के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई।
