-
Advertisement
Vigilance की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार
Vigilance Action: बद्दी। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने बड़ी कार्रवाई (Big Action) की है। टीम ने बद्दी तहसील के तहत ग्राम पंचायत किशनपुरा के सचिव को 1200 रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव ने शिकायतकर्ता के भाई का जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले 1200 की डिमांड की थी। जिसके बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस (Vigilance) से की।
1200 रुपए की रिश्वत लेते दबोचा
टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव मुनीष कुमार को रंगे हाथों 1200 रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। पंचायत सचिव को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की SP अंजुम आरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
