-
Advertisement
चंबा में विजिलेंस ने 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा नायब तहसीलदार
Last Updated on February 15, 2023 by saroj patrwal
चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में विजिलेंस की टीम ने नायब तहसीलदार को रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी 8 हजार की रिश्वत लेते हुए धरा गया। आरोपी नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार की तैनाती उप तहसील पुखरी में है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार पुखरी के ही रहने वाले भगत सिंह से इंतकाल की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
यह भी पढ़े:ऑनलाइन फ्रॉडः इंश्योरेंस ऑफर के चक्कर में ऐप डाउनलोड की और खाते से निकल गए 85 हजार
भगत सिंह पुत्र स्व. कन्हैया राम निवासी गांव काहलो उप तहसील पुखरी जिला चंबा ने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी भूमि के कार्य को नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) पुखरी बार-बार करने में आनाकानी कर रहा है और इसके बदले 8 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
इस पर विजिलेंस विभाग ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर रिश्वतखोर नायब तहसीलदार का पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया। विजिलेंस ने रिश्वत लेने के बाद घर जा रहे नायब तहसीलदार को घूस की रकम सहित गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस विभाग ने आरोपी के कब्जे से 8 हजार रुपए रिश्वत के भी बरामद किए। विजिलेंस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया है।