-
Advertisement
विक्रमादित्य बोले, Corona Positive मृतक के परिवार से सरकार मांगे माफी, देना होगा मुआवजा
शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive)मंडी जिला के सरकाघाट (Sarkaghat)से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति के देर रात किए गए अंतिम संस्कार के दौरान हुई लापरवाही को अति दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि उक्त व्यक्ति की मृत देह का घोर अपमान हुआ है, इसके लिए जयराम सरकार पूरी तरह दोषी है। विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने कहा है कि वह इस पूरे मामले को सुनकर अति व्यथित है। उन्होंने कहा कि उसके शव को डीज़ल या मिट्टी तेल से जलाना कहीं ना कहीं सरकार की संवेदनहीनता को साफ दर्शाता है। उन्होंने कहा है कि जयराम सरकार को इस पूरे मसले पर प्रभावित परिवार से माफी मांगते हुए उसके परिवार को मुआवजा देना होगा।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः हमीरपुर में दिल्ली से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में दो मामले
लोगों के गुस्से को ठहराया जायज
विक्रमादित्य सिंह ने इस मुद्दे पर लोगों के गुस्से को जायज ठहराते हुए कहा है कि जिस परिवार का यह व्यक्ति गंभीर बीमारी का शिकार बना और अंतिम संस्कार में वह परिवार उसका मुंह तक ना देख सका और ना ही उसका कोई कर्म-धर्म कर सका उस परिवार पर क्या गुज़र रही होगी,इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। यह सरकार इतनी संवेदनहीन होगी, उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


