-
Advertisement
Vikramaditya Singh | Personal Vehicle | Police Challan |
सुक्खू सरकार के कद्दावर मंत्री विक्रमादित्य सिंह की गाड़ी का पुलिस ने चालान काट दिया है… और यह सब हुआ है हाईकोर्ट के वकीलों के भारी दबाव में! घटना शिल्ली चौक के पास की है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह की गाड़ी बिना परमिट के धड़ल्ले से ‘सील्ड रोड’ पर जा रही थी। इस गाड़ी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री की माता प्रतिभा सिंह खुद सवार थीं।नियमों का यह वीआईपी उल्लंघन देख वहां मौजूद वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तुरंत गाड़ी को रोक लिया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया। वकीलों के कड़े रुख के आगे पुलिस को झुकना पड़ा और मजबूरन मंत्री की गाड़ी का 1500 रुपये का चालान काटना पड़ा।

