-
Advertisement
वीरभद्र सिंह के निधन के बाद विक्रमादित्य सिंह ने सांझा की प्रतिक्रिया, जाने क्या बोले
शिमला। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनके बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह का पहला बयान सामने आया है। विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पिता के साथ फोटो सांझा करते हुए कहा कि आप हमारी यादों और कार्यशैली में हमेशा जीवित रहेंगे, आपके दिखाए हुए रास्ते पर चलना ही हमारे जीवन का एकमात्र लक्ष्य हैं।
यह भी पढ़ें: छह बार के सीएम वीरभद्र सिंह एक बार 15 दिन भी नहीं रह पाए थे चीफ मिनिस्टर

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह राजनीति में आने के समय से ही पिता के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। विधानसभा के अंदर हो या बाहर वह हर जगह अपने पिता वीरभद्र सिंह का ख्याल रखते हए नजर आए। अंतिम दिनों में भी उन्होंने पुत्र धर्म का बखूबी पालन किया। वीरभद्र सिंह दो बार कोरोना संक्रमित हुए, विक्रमादित्य हमेशा उनके साथ रहे और पूरी तरह उनका ख्याल रखा। बता दें कि वीरभद्र सिंह का आज सुबह आईजीएमसी में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 10 जुलाई को रामपुर में होगा। इससे पहले गुरुवार को पार्थिव शरीर दिनभर होलीलॉज में दर्शन के लिए रखा गया। कल यानी 9 जुलाई शुक्रवार को पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे से 11:30 बजे के बीच दर्शन के लिए रिज पर आम लोगों के बीच रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर एक बजे तक राजीव भवन कांग्रेस में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा। 10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

