-
Advertisement
रबड़ स्टांप ना हो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विक्रमादित्य बोले- 3- 4 जिलों में पकड़ होना जरूरी
Vikramaditya Singh: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की चर्चाओं के बीच लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसी रबड़ स्टांप को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाना चाहिए। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी के पुनर्गठन का अंतिम निर्णय केंद्र नेतृत्व को लेना है। स्वाभाविक रूप से प्रदेश में जल्द संगठन पुनर्गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद मजबूत नेतृत्व का होना चाहिए। किसी रबड़ स्टंप को अध्यक्ष बनाना संगठन के हित में ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा किसी दमदार व्यक्ति को संगठन की कमान सौंपी जानी चाहिए, जिसकी व्यक्तिगत रूप से भी 3 से 4 जिलों में पकड़ हो। कांग्रेस को सत्ता में लाने का श्रेय सांझा रूप से सभी प्रदेश आला नेताओं का है।
काम में देरी के लिए ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होंगे
वहीं, प्रदेश सड़क निर्माण को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की अपग्रेडेशन का काम तेजी से चल रहा है। डिविजन स्तर पर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि काम समय अवधि के भीतर किया जाए। बिना वजह कम में काम में देरी होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिन वजह काम में देरी के लिए ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और अधिकारियों को चार्जशीट किया जाएगा. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि
वह व्यक्तिगत रूप से इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पंचायती राज विभाग के साथ काम करेंगे
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि PMGSY के चौथे चरण में DPR बनाने और नारेडा पोटल पर हिमाचल देश में टॉप पर है, लेकिन सड़कें ना मिलने में सबसे बड़ी बाधा भूमि अधिग्रहण है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग पंचायती राज विभाग के साथ साझा रूप से काम करने के लिए CM के समक्ष बात रखेंगे ताकि भूमि अधिग्रहण तेजी से किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से भी मुलाकात करेंगे और हिमाचल को स्पेशल श्रेणी में डालने की मांग करेंगे।
तुर्किये की कंपनियों को लेकर विरोध
उधर हिमाचल प्रदेश में चल रहे फोरलेन निर्माण में तुर्किये की कंपनियों को लेकर विरोध हो रहा है। इसको लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तुर्किये के सेब का बहिष्कार किया जा रहा है। केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्रालय ने भी तुर्किये की कंपनियों को एयरपोर्ट संचालन से बाहर किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में भी काम कर रही तुर्किये की कंपनियों को चयनित नहीं किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तुर्किये का खुल कर बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया है,जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया सकता। प्रदेश में काम कर रही तुर्किये की कंपनियों को लेकर भी देश हित को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।
संजू चौधरी
