-
Advertisement
तुर्की को पाक का साथ देना पड़ा महंगा, भारत ने एयरपोर्ट सर्विस कंपनी CELEBI की सिक्योरिटी क्लीयरेंस की रद्द
Celebi Airport: पाकिस्तान का साथ देना तुर्किये को भारी पड़ गया है। भारत सरकार ने तुर्किए के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation) तुर्की एयरपोर्ट की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस की सिक्योरिटी क्लीयरेंस (Security Clearance) रद्द कर दी है। नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए सरकार ने ये फैसला किया है। सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस भारत के आठ एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विसेज मुहैया करवाता है।
5.4 लाख टन कार्गो संभालती है सेलेबी
सेलेबी अभी फिलहाल नौ हवाई अड्डों पर काम कर रही है, जिनमें दिल्ली, कोच्चि, कन्नूर, गोवा, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई शामिल हैं। इन स्टेशनों पर सेलेबी सालाना 58,000 से ज्यादा उड़ानें और 5.4 लाख टन कार्गो संभालती है, जिसे करीब 7,800 कर्मचारियों की मदद से चलाया जाता है। सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो सर्विस भी देती है।
तुर्किये के साथ व्यापार
निर्यात: विद्युत मशीनरी और उपकरण, खनिज ईंधन और तेल, कार्बनिक रसायन, टैनिंग की वस्तुएं, वाहन और उनके कलपुर्जे, रंगाई की वस्तुएं, फार्मास्यूटिकल उत्पाद,प्लास्टिक, मानव निर्मित फाइबर, रबड़, मशीनरी, लोहा और इस्पात, प्लास्टर, कीमती पत्थर, कपास, कीमती पत्थर, ताजे सेब, पत्थर, तिलहन आदि।
आयात: खनिज तेल, विभिन्न प्रकार के मार्बल (ब्लाक और स्लैब), लोहा-इस्पात, ताजा सेब, चूना और सीमेंट, प्राकृतिक या संवर्धित मोती, टेक्सटाइल, प्लास्टिक, फ्लैट स्टील उत्पाद, सब्जियां, सोना, मशीनरी और रसायन आदि।
पंकज शर्मा

