-
Advertisement
साढ़े तीन फीट के दूल्हे ने रचाई ढाई फीट की दुल्हन से शादी, ऐसे तय हुआ रिश्ता
कहते हैं जोड़ियां आसमान से बन कर आती हैं और फिर धरती पर मिलती हैं। धरती पर कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित करती हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर से सामने आया है, जहां एक अनोखी शादी हुई है।
ये भी पढ़ें-36 इंच के दूल्हे ने 34 इंच की दुल्हन से रचाई शादी, बिन बुलाए पहुंचे हजारों लोग
बता दें कि रामपुर के शाहबाद में ढाई फीट की दुल्हन का साढ़े तीन फीट के दूल्हे के साथ निकाह हुआ है। इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए और दोनों को आशीर्वाद दिया। जानकारी के अनुसार, शाहबाद के मोहल्ला फर्राशान निवासी नबील खान की बेटी तहसीन (29) की हाइट करीब ढाई फीट है। कम हाइट होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी, लेकिन कुछ महीने पहले संभल जिले से तहसीन के लिए रिशता आया, जिसकी हाइट साढ़े तीन फीट थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और फिर झटपट दोनों का रिश्ता कर दिया गया और निकाह पढ़ा दिया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
Tags
