-
Advertisement
आइसक्रीम खा रही लड़की के साथ पक्षी ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो हुई वायरल
Last Updated on February 20, 2022 by sintu kumar
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन्हीं वायरल वीडियो में से कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। इन दिनों ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर खूब वायरल हो रही है। ये वायरल वीडियो एक लड़की और एक पक्षी से जुड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें: ट्रेडमिल पर बात करना पड़ा महंगा, मुंह के बल गिरी लड़की, देखें वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की आराम से बैठकर आइसक्रीम (Ice Cream) खाने लगती है और आसमान में एक पक्षी भी उड़ता हुआ नजर आ रहा है। लड़की आइसक्रीम के कवर से आइसक्रीम बाहर निकालती है और एक बाइट लेती है। इसी बीच अचानक वहां से एक पक्षी उड़ता हुआ आता है और उसके हाथ से आइसक्रीम लेकर उड़ जाता है। जिसके बाद लड़की घबरा जाती है। फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहां की और कब की है। हालांकि, वीडियो में लड़की की रिएक्शन देखकर हर कोई हैरान है।
https://www.instagram.com/p/CaKAaweFE9Z/
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @nature27_12 के नाम से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक पांच हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इस वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा गर्मी में उड़ते-उड़ते पक्षी को आइसक्रीम खानी थी। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा पक्षियों को भी अब आइसक्रीम पसंद आने लगी है।