-
Advertisement
ट्रेडमिल पर बात करना पड़ा महंगा, मुंह के बल गिरी लड़की, देखें वीडियो
Last Updated on February 15, 2022 by sintu kumar
आजकल सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां ट्रेडमिल मशीन पर चलती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें से एक लड़की बैलेंस बिगड़ने के कारण गिरती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो देखकर काफी लोग मजेदार कॉमेंट्स कर रहें है।
यह भी पढ़ें: बकरे ने उड़ाए धुएं के छल्ले, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिम में कुछ लड़कियां ट्रेडमिल मशीन (Treadmill Machine) पर चल रही हैं। इसी दौरान दो लड़कियां तेज ट्रेडमिल मशीन पर चलते-चलते बातें भी कर रही हैं। इसी बीच एक लड़की ट्रेडमिल से अपना हाथ हटा देती है और बातें करने में मशगूल हो जाती है और दूसरी लड़की को अपने हाथ के इशारे से कुछ बताने लगती है। तभी उसका बैलेंस अचानक बिगड़ जाता है और वो गिर जाती है। हालांकि, वह फिर से फटाफट उठकर ट्रेडमिल पर चलने लगती है।
"एक बार मे एक काम" करने की सीख इसीलिए दी जाती है. pic.twitter.com/7VBuCnHwVI
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 14, 2022
ट्विटर पर इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर @ipskabra शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है एक बार में एक काम करने की सीख इसलिए दी जाती है। महज 19 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा सावधानी हटी दुर्घटना घटी। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा अब क्या वो आपस में बात भी ना करें।